Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को सबके सामने बुलाया 'फट्टू'

बिग बॉस सीजन 17 अब अपने मिड सीजन में पहुंच चुका है। छठा हफ्ता क्रॉस करने के साथ ही सलमान खान का ये विवादित शो अब और भी दिलचस्प होता जा रहा है। दिल-दिमाग और मकान में रहने वाले कंटेस्टेंट को अपनी हरकतों की वजह से वीकडेज पर बिग बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ा, तो वहीं वीकेंड के वार पर भी कुछ कंटेस्टेंट सलमान की रडार पर रहे।

इस बार सलमान खान वीकेंड के वार पर सबसे ज्यादा जिन कंटेस्टेंट पर भड़के, वह हैं मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन। जिनका गेम बाहर तो दर्शकों को पसंद आ रहा है, लेकिन सलमान खान उनके गेम खेलने के तरीके से काफी खफा-खफा नजर आए। हाल ही में वीकेंड के वार में सलमान खान ने दोनों के गेम की पोल खोल डाली।

सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन के गेम की पोल खोलते हुए कहा, "इन दोनों के घर में कोई भी रिश्ते असली नहीं है। हम दोनों मिलकर स्ट्रेटेजी बनाएंगे"। इसके बाद दबंग खान ने मुनव्वर की क्लास लगाते हुए कहा, "सच में मुनव्वर आपको ये सब दिलचस्प लगता है। विक्की भाई तो सबसे फट्टू गेम खेल रहे हैं। इन सबको ले जाऊं ताकि मेरा नॉमिनेशन न हो"।