Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

बर्थडे पर SRK का फैंस को तोहफा, डंकी का फर्स्ट लुक किया जारी

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 58वें जन्मदिन पर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ अपनी आगामी फिल्म डंकी का पहला लुक जारी किया। उन्होंने फिल्म को अपने ख्वाबों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सिंपल और रियल लोगों की कहानी बताया।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए निर्माताओं ने इसे 'डंकी ड्रॉप वन' नाम दिया है। शाहरुख ने फर्स्ट लुक वीडियो एक्स शेयर करते हुए लिखा, "इस सफर का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे। #डनकीड्रॉपवन ईस हेयर।"

फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी अहम भूमिका में है। डंकी क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म पांच दोस्तों की कहानी है जो अपने ख्वाबों को पूरा करना चाहते हैं। 

जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म के बैनर  तले बनी  "डंकी" को राजकुमार हिरानी और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया गया है। इसे हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है।