Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

रुबीना दिलैक के एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव पर भड़के पति अभिनव शुक्ला

टीवी की जानी मानी बहु रुबीना दिलैक के एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव पर एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला किसी बात को लेकर भड़क गए है। रुबीनाको टीवी सीरियल छोटी बहु से पहचान मिली शो में मेल लीड में उनके साथ अविनाश सचदेव भी थे। साथ काम करते करते दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी और दोनों रीलैशन्शिप में आ गए। रुबीना और अविनाश का रीलैशन्शिप काफी लंबे समय तक चला लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि अविनाश ने एक्ट्रेस को धोखा दिया था। 

अभी हाल ही में अविनाश सचदेव ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रुबीना दिलैक के बारे में कहा की वो पजेसिव और इनसिक्योर थी। जिस पर अभिनव शुक्ला ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा .. मैं सभी यंग लड़कों को यह सलाह देता हूं जो रीलैशन्शिप में है और उनका ब्रेकअप हो गया है। अगर ब्रेकअप हो गया है तो लड़की को भूल जाओ। उसके बारे में गलत बाते करता बंद करो।