बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'गोलमाल सीरीज', 'सिंघम' और 'सूर्यवंशी' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया है। इस फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी 'सिम्बा' भी थी, जिसे रोहित शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक धांसू पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो लोगों को पसंद भी आया था। काफी समय से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैन्स उनकी इस मूवी के दूसरे पार्ट के बनने की उम्मीद कर रहे थे। अब रोहित शेट्टी ने भी 'सिम्बा' (Simmba Sequel) का सीक्वल बनाने की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है।
रोहित शेट्टी ने बताया कि 2011 में आई 'सिंघम' के साथ यह सब कैसे शुरू हुआ, जिसके बाद ये 'सिंघम रिटर्न्स' से शुरू होकर 'सिम्बा', 'सूर्यवंशी' और नई सीक्वल 'सिंघम अगेन' फ्रेंचाइजी तक पहुंचा। शेट्टी ने खुलासा किया कि जब सिंघम बनाया गया था, तब यूनिवर्स बनाने की कोई प्लानिंग नहीं थी। जब उन्होंने 'सिंघम' बनाया, तो उन्हें नहीं पता था कि फिल्म इतना बड़ा ब्रांड बन जाएगी। फिल्मों में कहानियों को जोड़ने का विचार केवल बाद में 'सिम्बा' की स्क्रिप्ट के दौरान आया।
रोहित शेट्टी ने आगे कहा- जब हम सूर्यवंशी की शूटिंग 2019 में कर रहे थे तो हमने सिंघम अगेन जैसी मल्टी-स्टारर फिल्म प्लान की थी. जिसमें कई नए कैरेक्टर्स इंट्रोड्यूस करवाए करेंगे. 2024 की फिल्म में शामिल होने वाले सभी एक्टर्स को पता था कि दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ सहित नए एक्टर्स को उनकी अपनी जर्नी दी जाएगी. इसलिए, ऐसा नहीं है कि वे सिर्फ 10-15 मिनट के लिए आते हैं और उसके बाद उनके पास काम नहीं होता है.