Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

एनिमल के इवेंट में एसएस राजामौली के पैर छूने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर

साउथ फिल्मों के नामचीन डायरेक्टर एसएस राजामौली के काम को लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्मों की तरह खुद उनकी भी एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। हाल ही में हैदराबाद में 'एनिमल' फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। इस दौरान यहां फिल्म की पूरी कास्ट के साथ ही साउथ जोन के भी सितारे मौजूद रहे। एसएस राजामौली भी इस इवेंट का हिस्सा थे।

रणबीर कपूर और बाकी स्टार्स फुल स्विंग में अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को प्रमोट कर रहे हैं। बेंगलुरु के बाद 'एनिमल' की टीम ने हैदराबाद में फिल्म को जमकर प्रमोट किया। प्री-रिलीज इवेंट में सुपरस्टार महेश बाबू मौजूद रहे। उन्होंने खुद को रणबीर का बहुत ब़ड़ा फैन बताया। लेकिन सिर्फ महेश ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी रणबीर कपूर के फैन बन गए हैं। प्री-रिलीज इवेंट से उनका एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 

इवेंट में जहां सभी स्टार्स एक-दूसरे से गले मिल रहे थे वहीं, रणबीर ने एसएस राजामौली को देखते ही उनके पैर छुए। फिर डायरेक्टर ने उन्हें गले लगा लिया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने अलग-अलग कमेंट किया है। किसी ने एक्टर के स्वीट जेश्चर की तारीफ की, तो किसी ने उन्हें ट्रोल किया। एक ने लिखा, 'आपने मेरा दिल जीत लया, बड़ों की इज्जत करो और आप हमेशा ब्लेस्ड रहोगे।' कुछ फैंस ने उन्हें 'जेंटरमैन' करार दिया।