Breaking News

ईरान युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का आयात दोगुना करके 40 फीसदी तक कर सकता     |   UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी     |   तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |   देश की एनर्जी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: HPCL     |  

'पुष्पा 2' ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कर दिया कमाल

साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को सिनेमाघरों में रिलीज होने में चंद घंटे बचे हैं. वहीं इस मूवी का इतना जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है कि इसने प्री सेल में तबाही मचा दी है. इसी के साथ इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रामचरण और जूनियर एनटीआर की ‘आरआरआर’ सहित कई फिल्मों को धूल चटा दी है. चलिए यहां जानते हैं 'पुष्पा 2: द रूल' ने ओपनिंग डे के लिए अब तक प्री सेल टिकट में कितना कलेक्शन कर लिया है.

'पुष्पा 2' पांच दिसंबर को हिंदी और तेलुगू के अलावा तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यह भारत की सबसे तेज एडवांस बुकिंग वाली फिल्म बनने जा रही है। 'पुष्पा 2' ने एडवांस बुकिंग में RRR को पछाड़ दिया था, और अब KGF 2 और 'बाहुबली 2' को भी मात देने वाली है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने सभी पांच भाषाओं में 21 लाख 79 हजार 176 टिकटों की बिक्री के साथ 78.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।