Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर वरुण धवन और जान्हवी कपूर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब फिल्म का एक नया गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज किया गया है,  इस गाने में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी नजर आ रहे हैं, इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का एक नया गाना ‘परफेक्ट’ आज रिलीज कर दिया गया है। इसका संगीत और बोल गुरु, गिल मछराई और रोनी अजंली ने बनाए हैं। दिलमान ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘परफेक्ट’ गाने में जान्हवी का हॉट लुक और वरुण का धमाकेदार डांस फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।