Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

Cannes Film Festival 2025 पर फिर से Nancy Tyagi ने बिखेरा अपना जलवा

उत्तर प्रदेश के बागपत की फैशन डिजाइनर नैन्सी त्यागी लगातार दूसरे साल कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर दिखीं। खास बात ये थी कि इस दौरान उन्होंने खुद का डिजाइन किया परिधान पहना।

नैन्सी ने 2024 में कान में डेब्यू के साथ ही पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस साल उन्होंने जो परिधान पहना, उसे बनाने में उन्हें 700 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "फिर से कान... फिर से रेड कार्पेट... कभी सोचा नहीं था कि यह सफर इतना खूबसूरत होगा। दिल से शुक्रिया सबको जो साथ हैं इस सफ़र में।" एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पोशाक में हाथ से पेंट किए गए फूल बने हुए थे पिछले साल, त्यागी ने एक खूबसूरत गुलाबी गाउन में कान के रेड कार्पेट पर डेब्यू करके सुर्खियां बटोरी थीं।