Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

हैदराबाद में फिल्म ‘Pushpa 2’ देखने सिनेमाघर में उमड़ी भीड़, महिला की मौत

अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा टू: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान यहां  सिनेमाघर में भीड़ में फंसने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ये घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए सिनेमाघर में उमड़ पड़े। पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के प्रबंधन की ओर से अभिनेता और फिल्म के दूसरे सदस्यों के आने के बारे में कोई जानकारी  या इंतजाम नहीं किए गए थे। 

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि भारी भीड़ आगे बढ़ी और सिनेमाघर में घुसने कोशिश कर रही थी जिसमें महिला और उसका बेटा भीड़ में फंस गए। लोगों के धक्के के दौरान ही दोनों दम घुटने से बेहोश हो गए।

पुलिस  अधिकारी ने बताया कि  इतनी भारी भीड़ के लिए सिनेमा घर छोटा था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके बेटे को ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ देने की कोशिश की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है। 

हालात को काबू करने के मकसद से पुलिस ने बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।