एक्टर सुनील शेट्टी ने गुरुवार को कहा कि एक आगामी वेब सीरीज के सेट पर उन्हें ‘मामूली चोट’ लगी है और उन्होंने गंभीर चोट लगने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में 63 वर्षीय एक्टर ने फैन को ये भी आश्वासन दिया कि वे इसकी शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं। मुंबई में ‘हंटर’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी।
शेट्टी ने लिखा, ‘मामूली चोट है, कोई गंभीर बात नहीं है! मैं बिल्कुल ठीक हूं और अगले शॉट के लिए तैयार हूं। आप सभी के प्यार और देखभाल के लिए आभारी हूं।’ इससे पहले कई मीडिया पोर्टल ने खबर दी थी कि शेट्टी को ‘हंटर’ के लिए एक लड़ाई का दृश्य फिल्माते समय पसलियों में ‘गंभीर चोट’ लग गई।
1990 और 2000 की "मोहरा", "कृष्णा", "बॉर्डर", "हेरा फेरी", "धड़कन" और "मैं हूं ना" जैसी फिल्मों के लोकप्रिय एक्शन स्टार शेट्टी अगली फिल्म "वेलकम टू द जंगल " 'डॉन' के किरदार में नजर आएंगे।
शूटिंग के दौरान मामूली चोट आई है, कोई गंभीर बात नहीं: एक्टर सुनील शेट्टी
You may also like
द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का हार्ट अटैक से निधन.
Rajamouli ने बताया कि Ramayana से प्रेरित 25 मिनट के सीक्वेंस को Varanasi में शूट करने में 60 दिन लगे.
FWICE ने 'Ghooskhor Pandat' टाइटल पर बॉयकॉट की चेतावनी दी.
Tara Sutaria ने ब्रेकअप की अफवाहों पर कहा, मैं शोर के बजाय शांति चुनती हूं.