फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उन्होंने और उनके पति अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने अपनी बेटी का नाम मातारा रखा है। 11 अक्टूबर, 2024 को मसाबा ने बेटी को जन्म दिया था। गुप्ता ने ‘इंस्टाग्राम’ पर मातारा का अर्थ साझा किया।
उन्होंने पोस्ट में मिश्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘‘मातारा के साथ तीन महीने।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह नाम नौ हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है, जो उनकी शक्ति और ज्ञान को दर्शाता है। साथ ही, हमारी आंखों का तारा भी है।’’ मसाबा और मिश्रा ने 2023 में शादी की थी। दोनों ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ में अभिनय किया था।
Masaba Gupta ने 3 महीने बाद किया बेटी के नाम का खुलासा
You may also like
द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का हार्ट अटैक से निधन.
Rajamouli ने बताया कि Ramayana से प्रेरित 25 मिनट के सीक्वेंस को Varanasi में शूट करने में 60 दिन लगे.
FWICE ने 'Ghooskhor Pandat' टाइटल पर बॉयकॉट की चेतावनी दी.
Tara Sutaria ने ब्रेकअप की अफवाहों पर कहा, मैं शोर के बजाय शांति चुनती हूं.