Malaika Arora relationship status: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट से अक्सर ही फैंस का अटेंशन चुरा लेती हैं। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस अक्सर ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट जानने के इंतजार में रहते हैं। इसी कड़ी में अब मलाइका ने अपने रिश्ते का हाल बयां कर दिया है।
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘मेरा रिलेशनशिप स्टेटस इस वक्त…’ इसके बाद 3 विकल्प दिए गए हैं, 1. रिलेशनशिप में, 2. सिंगल और 3. हे हे हे… मलाइका अरोड़ा ने तीसरा विकल्प चुना है, जिसमें ‘हे हे हे’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के जरिए शायद मलाइका हिंट दे रही हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिलहाल वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।