Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 में करण जौहर ने ली एंट्री

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म देवरा पार्ट 1 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने फैंस के साथ शेयर किया है।

डायरेक्टर करण जौहर भी अब इस फिल्म से जुड़ गए हैं। डायरेक्टर ने देवरा मेकर्स से हाथ मिलाया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह जूनियर एनटीआर और देवरा पार्ट 1 के मेकर्स के साथ नजर आ रहे हैं।