Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आलिया भट्ट के नेशनल अवॉर्ड पर कंगना रनौत ने कसा तंज

कंगना रनौत इन दिनों फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि राजनीति के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ने वाली हैं। लेकिन अभी भी कंगना रनौत का बॉलीवुड से लगाव कुछ कम नहीं हुआ है। एक्ट्रेस अक्सर नेपोटिज्म को लेकर बात करती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने इसी टॉपिक पर बात करते हुए आलिया भट्ट पर निशाना साधा। कंगना ने आलिया भट्ट को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ट्रोल किया है। हालांकि कंगना ने डायरेक्ट आलिया भट्ट का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी बात से साफ जाहीर हो रहा था की वो आलिया भट्ट को ही टॉट कस रही है। 

कंगना रनौत से इंटरव्यू में पूछा गया कि राहुल गांधी को लेकर उनकी क्या राय है। जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "मैं उन्हें वैसे ही देखती हूं जैसी फिल्म इंडस्ट्री का ‘राजा बेटा’। जैसे वहां उन्होंने बेटी को अवॉर्ड्स दे दिए कि कंगना को सारे अवॉर्ड मिल गए है, मुझे भी चाहिए। अब की बार सारे अवॉर्ड्स उसको दो। नाराज हो गई है ये।"