रैपर बादशाह ने गुरुवार को कहा कि हर गाने की रिलीज से पहले उन्हें डर लगता है कि इसे कोई नहीं सुनेगा। बादशाह का कहना है कि उन्होंने 10 सालों में अपने काम के प्रति ईमानदार रहना सीख लिया है। रैपर-सिंगर बादशाह "कर गई चुल", "प्रॉपर पटोला", "जुगनू" और "पागल" जैसे ट्रैक के लिए काफी मशहूर हैं।
उन्होंने कहा, "मैं हर गाने के रिलीज से पहले डर जाता हूं। मुझे लगता है कि कोई इसे नहीं सुनेगा... पिछले 10 साल में, मैंने सीखा है कि जनता आपको किसी वजह से प्यार करती हैं। आप उन्हें वो नहीं देते जो उन्हें पसंद है बल्कि वो देते हैं जो आप चाहते हैं अपने दिल की गहराइयों से बनाना चाहते हैं।"
अपने नए सॉन्ग 'मोरनी' के लॉन्च इवेंट में बादशाह ने कहा, "अगर मैं वही करता रहूं जो मुझे वाकई में पसंद है और अपने म्यूजिक के प्रति ईमानदार रहूं, चाहे वो स्लो हो या फास्ट ये लोगों को आज, कल या बाद में भी पसंद आएगा। हर कलाकार को यही इच्छा रखनी चाहिए।"
"मोरनी" यश चोपड़ा की राजस्थान बैकग्राउंड पर बनी फिल्म "लम्हे" (1991) के "मोरनी बागा मा बोले" का एडिशन है।ओरिजनल गाना लता मंगेशकर और इला अरुण ने गाया था, शिव-हरि ने इसे कंपोज और आनंद बख्शी ने इसे लिखा था। गाने में श्रीदेवी, अनिल कपूर और अरुण थे। बादशाह ने रिकॉर्ड लेबल सारेगामा के तहत शारवी यादव के साथ "मोरनी" गाया है। उन्होंने कहा कि "लम्हे" उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
हर नए सॉन्ग के लॉन्च से पहले मुझे डर लगता है: रैपर बादशाह
You may also like
द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का हार्ट अटैक से निधन.
Rajamouli ने बताया कि Ramayana से प्रेरित 25 मिनट के सीक्वेंस को Varanasi में शूट करने में 60 दिन लगे.
FWICE ने 'Ghooskhor Pandat' टाइटल पर बॉयकॉट की चेतावनी दी.
Tara Sutaria ने ब्रेकअप की अफवाहों पर कहा, मैं शोर के बजाय शांति चुनती हूं.