Breaking News

चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |   बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |   MP सरकार का बड़ा फैसला, तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी     |  

मैं डिप्रेशन में नहीं जाना चाहती बोली नोरा फतेही

गर्मी गर्ल नोरा फतेही अपनी नई फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं. कॉमेडी-ट्रैवल मूवी 'मडगांव एक्सप्रेस' में एक बार फिर से नोरा फतेही का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलेगा। अभी हाल में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो खुद को  नेगेटिविटी से दूर रखती है, नोरा इसके लिए एक साथ कई प्रोजेक्ट्स करती हैं। 

नोरा फतेही का कहना है कि जब उनके एक्टर फ्रेंड्स के लिए चीजें उनके हिसाब से नहीं होती हैं, तो वह डिप्रेशन में चले जाते हैं, वह इस तरह का नहीं बनना चाहती हैं...तो मैंने अपने आपको मजबूत बना लिया है, नोरा ने कहा- वह तय कर चुकी हैं कि है वह एक्ट करना चाहती हैं, वह सिनेमा से प्यार करती हैं, इसलिए यहां आई हैं. वह दूसरी चीजें करना भी पसंद करती हैं और यही उन्हें इंडस्ट्री में पॉजिटिव शख्स बने रहने देता है।