Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं', जानें अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लेकर क्या कहा?

बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ में मची उथल-पुथल अक्सर फैंस के बीच चर्चा का बड़ा मसला बनती है। फिलहाल अभिनेता अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक के रूमर्स की गॉसिप भी खूब हो रही है। आए दिन इन दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं, तो कभी बच्चन फैमिली के बयान मामले में नया मोड़ ला रहे हैं।

अब इन सब खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की तरफ से ताजा बयान आया है, जिसे जानकर फैंस को हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं आई वॉन्ट टू टॉक एक्टर ने ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को लेकर क्या बोला है। 

एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, "अपने घर पर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं, क्योंकि मुझे बाहर निकलकर फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मुझे पता है कि ऐश्वर्या हमारी बेटी आराध्या के साथ घर पर हैं और इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। हालांकि, मुझे लगता है कि बच्चे ऐसा नहीं सोचते। वो हमें समझते हैं। अपने बचपन में मुझे कभी नहीं लगा कि मेरे माता-पिता मेरे आस पास नहीं हैं।"