Breaking News

आज होगी विपक्षी नेताओं की बैठक, फिर सदन में बजट पर चर्चा     |   आज से शुरू होगा यूपी विधानसभा का बजट सत्र, 16 फरवरी तक चलेगा     |   सुप्रीम कोर्ट SIR को लेकर टीएमसी की याचिका पर आज सुनवाई करेगा     |   पीएम मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में छात्रों से संवाद करेंगे     |   कोलंबो: ICC T20 वर्ल्ड कप मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया     |  

मैं जीवन के अलग दौर से गुजर रहा हूं: सलमान खान

अपने करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर सलमान खान ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी की। सलमान खान ने कहा कि उन्हें बिग बॉस 18 के प्रतियोगियों के बीच झगड़े को ऐसे समय में संभालना है, जब वे जीवन के अलग दौर से गुजर रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी अपनी शानदार इफ्तार पार्टियों और बॉलीवुड कनेक्शन के लिए जाने जाते थे।उनकी 12 अक्टूबर को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी पर हमले की वजह सलमान खान से उनकी नजदीकियां हो सकती हैं। जिसकी वजह से शायद लॉरेंस बिश्नोई ने उन पर हमला करवाया होगा।

शनिवार को "बिग बॉस 18" के वीकेंड का वार एपिसोड में, सलमान खान ने कहा कि वे लोकप्रिय रियलिटी सीरीज को मिस करना चाहते थे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में सलमान खान को ये कहते हुए देखा जा सकता है, "यार, कसम खुदा की मैं अपनी जिंदगी में किन-किन चीजों से गुजर रहा हूं और मुझे आकर इसे संभालना है. मुझे लगता है कि मुझे आज यहां नहीं आना चाहिए था। लेकिन आपको वही करना होगा जो आपको करना है।"

इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि ये एपिसोड बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले फिल्माया गया था या बाद में। हालांकि सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी के निधन पर शोक जताते हुए कोई पोस्ट नहीं किया है।