Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

हुमा कुरैशी अभिनीत ‘सिंगल सलमा’ 31 अक्टूबर को रिलीज होगी

Single Salma:  अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म ‘सिंगल सलमा’ बड़े पर्दे पर 31 अक्टूबर को रिलीज होगी। ‘कॉमेडी कपल’ और ‘गच्ची’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए अपनी पहचान बनाने वाले नचिकेत सामंत ने इस फिल्म को निर्देशित किया है तथा इसमें सनी सिंह और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कुरैशी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म के एक पोस्टर के साथ यह घोषणा साझा करते हुए लिखा, ‘‘लखनऊ और लंदन – दो शहर, दो लड़के और एक सवाल – आखिर कौन बनेगा ‘सिंगल सलमा’ का बलमा, किस्से होगी सलमा की शादी। ट्रेलर कल आएगा। फिल्म रिलीज 31 अक्टूबर को होगी।’’

मुदस्सर अजीज, अमीना खान और रवि कुमार द्वारा लिखी गई यह कहानी एक महिला सलमा (कुरैशी द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सलमा अपने परिवार का सहारा बनने के लिए जिंदगी भर काम करती है; हालांकि उसकी पहचान अब भी एकल है क्योंकि वह अविवाहित है और स्थिर नहीं है।

यह फिल्म ‘वायकॉम18 स्टूडियोज’ द्वारा ‘एलेमेन3 एंटरटेनमेंट’ के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है। हाल में 19 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में कुरैशी ने अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेता अरशद वारसी के साथ अभिनय किया है तथा फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।