Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

ट्रैफिक से बचने के लिए ऋतिक रोशन ने पकड़ी मेट्रो, फैंस के साथ जमकर क्लिक कराईं सेल्फी

फैंस ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'फाइटर' का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्सर देखा जाता है कि ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनते रहते हैं। खासतौर गर्लफ्रेंड सबा आजाद की वजह से ऋतिक लाइमलाइट में छाए रहते हैं। लेकिन फिलहाल मेट्रो में ट्रैवल करने की वजह से ऋतिक रोशन सुर्खियों में बने हुए हैं। शुक्रवार को ऋतिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। इन फोटो में एक्टर मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मेट्रो में मौजूद लोग ऋतिक रोशन के साथ एक के बाद एक सेल्फी क्लिक कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में ऋतिक रोशन ने लिखा है- ''आज काम पर जाने के लिए मेट्रो को पकड़ा। कुछ बेहद प्यारे लोगों के साथ मुलाकात की, उनसे मुझे जो भी प्यार मिला, उसे मैं आपके साथ बांट रहा हूं। ये अनुभव मेरे लिए वाकई काफी शानदार रहा। गर्मी और ट्रैफिक को मात देते हुए, मैं अपनी एनर्जी को बचा कर रखा ताकि मैं जिस एक्शन शूट पर जा रहा हूं उसे अच्छे से कर सकूं।''