Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के इंटीमेट सींस से मची खलबली

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' की पहली झलक सामने आ गई है। दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के धमाकेदार फर्स्ट लुक रिवील होने के बाद मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर जारी किया है, जो आउट होने के बाद से ही चर्चा बटोर रहा है।

'वॉर', 'पठान' और 'क्रिश 4' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद अब आगामी फिल्म 'फाइटर' से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले हैं। पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है। 'फाइटर' के टीजर में ऋतिक और दीपिका की हद से ज्यादा रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए 'फाइटर' के टीजर में सभी का ध्यान दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने खींचा। टीजर में ऋतिक और दीपिका के लिप-लॉक सींस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके इंटीमेट सींस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक जगह दोनों को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है, तो दूसरी ओर दोनों समंदर के किनारे इश्क में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।