Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

'रीस्टार्ट' के लिए हो जाए तैयार, रिलीज हुआ 12वीं फेल के टाइटल ट्रैक का टीजर

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल रिलीज की तैयारी कर रही है। फिल्म अपनी कहानी की वजह से चर्चा में बना हुआ है। 12वीं फेल के टीजर और ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स फिल्म के गाने जारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में अगला नंबर 12वीं फेल के टाइटल ट्रैक का है। 12वीं फेल के दिल छू लेने वाले रोमांटिक गाने 'बोलो ना' चर्चा में बना हुआ है। इसके बाद अब मेकर्स अहमदाबाद में फिल्म का दूसरा गाना रीस्टार्ट रिलीज करने जा रहे हैं।

12वीं फेल के मेकर्स ने 17 अक्टूबर को फिल्म के गाने रीस्टार्ट की पहली झलक पेश की है। इस इंस्पायरिंग गाने का टीजर जारी कर दिया गया है। पूरा गाना कल यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ये गाना इसकी थीम को भी अच्छे से जाहिर करता है। 12वीं फेल के गाने रीस्टार्ट के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। वहीं, सॉन्ग को शांतनु मोइत्रास ने कंपोज किया हैं। गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज के जादू से सजाया हैं। उनके साथ स्वानंद किरकिरे और शांतनु मोइत्रा ने भी एडिशनल आवाज दी है। इसके साथ ही निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की आवाज भी गाने का हिस्सा है। रीस्टार्ट गाना 18 अक्टूबर को अहमदाबाद में एक कॉलेज इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।