Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

विजय सेतुपति-कटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' का पहला गाना रिलीज

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर कई दिनों से चर्चा में हैं। पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर फैंस को इनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। विजय और कटरीना को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही एक समां बांध दिया है और अब मूवी का पहला गाना सामने आ चुका है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

क्रिसमस के मौके पर सिंगर आशुतोष गांगुली (ऐश किंग) ने 'मेरी क्रिसमस' के लिए गाए गाया का वीडियो शेयर किया है। इस गाने के लिरिक्स प्रीतम ने लिखे हैं। विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की फोटोज के साथ ऐश किंग ने ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''परफेक्ट मेरी क्रिसमस गाना इधर है। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।''

'मेरी क्रिसमस' की रिलीज को ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है। मूवी एक्शन-ड्रामा जेनर पर आधारित फिल्म है।इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं, जिन्होंने 'बदलापुर' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। इस मूवी में एक्शन के अलावा व्यूअर्स को रोमांस, सस्पेंस और सरप्राइज का पैकेज भी देखने को मिलेगा।