Breaking News

दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह     |   असम के पर्यवेक्षकों के साथ आज शाम पांच बजे बैठक करेंगी प्रियंका गांधी     |   ईडी के सामने नहीं पेश हुईं टीना अंबानी, अब नया समन भेजेगी जांच एजेंसी     |   कांग्रेस ने 8 राज्यों के प्रभारियों, PCC अध्यक्षों और CLP नेताओं की बुलाई बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा     |   कनाडा के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर तुरंत बातचीत शुरू करेगा अमेरिका, बोले डोनाल्ड ट्रंप     |  

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामला: अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है, जो फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। पुलिस मामले में सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने पर भी विचार कर रही है।

अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में उसकी भूमिका भी सामने आई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एलओसी जारी किया है।