Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी की 'ब्लैक वारंट' सीरीज जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी

 फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी की नई सीरीज "ब्लैक वारंट" 10 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी। दिवंगत सिनेमा दिग्गज शशि कपूर के पोते जहान कपूर इस जेल ड्रामा शो के साथ डेब्यू कर रहे हैं। ब्लैक वारंट सीरीज सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब 'ब्लैक वारंट: कन्फेशंस ऑफ ए तिहाड़ जेलर' पर आधारित है। जिसमें एक नौसिखिए जेलर सुनील गुप्ता के संघर्ष को दिखाया गया है।

सेक्रेड गेम्स जैसी सीरीज पर काम कर चुके फिल्म मेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने सत्यांशु सिंह के साथ "ब्लैक वारंट" का सह-निर्माण किया है। अंबिका पंडित, अर्केश अजय और रोहिन रवींद्रन नायर के साथ सह-निर्देशक के रूप में भी काम कर रहे हैं।

सीरीज में जहान कपूर नए जेलर सुनील का किरदार निभा रहे हैं। "ब्लैक वारंट" में राहुल भट्ट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर और सिद्धांत गुप्ता भी हैं।