Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा 'पुष्पा 2' का रिलोड वर्जन, फैन की बेताबी बढ़ी

अभिनेता अल्लू अर्जुन और पुष्पा फ्रैंचाइज़ के प्रशंसक "पुष्पा 2: द रूल" देखने के लिए तैयार हैं। इसे सिनेमाघरों में 20 मिनट के अतिरिक्त फुटेज के साथ फिर से रिलीज़ किया जा रहा है, जो पहले रिलीज़ पार्ट में नहीं था। फैन ने कहा कि वो लोग इसका बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

पहले नहीं देखी गई फुटेज के साथ फिल्म के रिलीज होने की खबर ने प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।फैन और कहानी को ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हैं। अल्लू अर्जुन अभिनीत "पुष्पा 2: द रूल" के निर्माताओं ने सात जनवरी को घोषणा की कि उन्होंने फिल्म में 20 मिनट का अतिरिक्त फुटेज जोड़ा है, जो 11 जनवरी को रिलीज होगी।

ये घोषणा तेलुगू ब्लॉकबस्टर के 1,831 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस आंकड़े के साथ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के एक दिन बाद की गई है। ये फिल्म पांच दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में रिलीज हुई थी।