Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

कंट्रोवर्सी के बीच भी 'लियो' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, शाहरुख खान की 'जवान' को दी मात

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'लियो' रिलीज से पहले ही कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई है। कुछ जगह फिल्म के शो कैंसिल कर दिए गए हैं। तेलुगू स्टेट्स और तमिल नाडू में फिल्म को लेकर जो हलचल मची है, उससे इसकी रिलीज पर खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि एडवांस बुकिंग के आंकड़े मेकर्स और फैंस के लिए राहत भरी खबर लेकर आए हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि हैदराबाद की सिविल कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। ये रोक 20 अक्टूबर तक लगाए जाने का आदेश था। जबकि, फिल्म की रिलीज डेट 19 अक्टूबर है। हालांकि, अब फिल्म के तय डेट पर रिलीज होने की खबर सामने आई है। इसके साथ ही फैंस के लिए एक और खुशखबरी की बात सामने आई है। कंट्रोवर्सी के बाद भी 'लियो' ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन किया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'लियो' का 19 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गई हैं। इतनी बिक्री से फिल्म की अब तक 38.4 करोड़ की कमाई हो गई है। ये आंकड़े फिल्म के 11,922 शो के लिए हुई बुकिंग के अनुसार हैं। इस कलेक्शन के अनुसार, लियो फिल्म ने शाह रुख खान की 'जवान' को एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग में 'जवान' के 15 लाख के आसपास टिकट्स बिके थे।