Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

Dunki: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की एडवांस बुकिंग शुरू

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी घोषणा खुद शाहरुख की तरफ से की गई। 

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आएंगे। 

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शाहरुख ने पोस्ट किया, "आज की ताजा खबर सुनने के... हार्डी तो निकल पड़ा है सिनेमाघरों की ओर। आप भी कर लीजिए तैयारी... क्योंकि खुल चुकी है एडवांस बुकिंग हमारी। बुक योर टिकट नाउ।"

दोस्ती, प्यार और घर की यादों से भरपूर 'डंकी' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जोकि 'डंकी फ्लाइट' पर बेस्ड है। 'पठान' और 'जवान' में बैक-टू-बैक एक्शन ब्लॉकबस्टर के बाद शाहरुख की ये 2023 की तीसरी और आखिरी रिलीज है।

'डंकी' को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित है। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी के साथ मिलकर डंकी लिखी है।