Breaking News

फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |   ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान     |   मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की एक्टिविटी, युद्धपोत तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई सप्लाई     |   गिनी लैंडस्लाइड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 30 की मौत     |  

बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने की सगाई, तस्वीरें वायरल

Anshula Kapoor: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंशुला ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं इनमें कपूर परिवार के कई सारे प्यारे मूमेंट कैद हुए हैं। ये तस्वीरें अंशुला की गोर धने समारोह की हैं।

गोर धने एक गुजराती प्री-वेडिंग समारोह है जो सगाई जैसा ही होता है, इन तस्वीरों में अंशुला के साथ पिता बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और बहनें जान्हवी व खुशी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी परिवार के साथ इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस समारोह की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बोनी और अर्जुन कपूर रोहन और अंशुला दोनों को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में अर्जुन रोहन को टीका लगाते हुए रस्म निभा रहे हैं। एक तस्वीर में अंशुला भाई अर्जुन के साथ खड़ी हैं।

इस दौरान एक तस्वीर में अंशुला बोनी कपूर के साथ डांस कर रही हैं, जबकि एक तस्वीर में अंशुला स्टेज पर पोज दे रही हैं और नीचे जान्हवी-खुशी समेत कई लोग अंशुला की तस्वीर क्लिक कर रहे हैं। इसके अलावा कई तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार हंसता-मुस्कुराता नजर आ रहा है। तस्वीरों में अंशुला और रोहन के अलावा खुशी, जान्हवी, सोनम और शनाया भी नजर आ रहे हैं।

अंशुला ने मां को किया याद
कपूर परिवार ने बोनी कपूर की पहली पत्नी और अंशुला-अर्जुन की मां मोना को भी याद किया। एक तस्वीर में अंशुला एक कुर्सी पकड़े हुए बैठी हैं और उस पर मां मोना की एक तस्वीर का फ्रेम रखा हुआ है, एक तस्वीर में जान्हवी कपूर अंशुला की तस्वीर लेते हुए भावुक हो रही हैं।