'हीरामंडी' फेम बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली तेलुगू फिल्म 'जटाधारा' की शूटिंग खत्म कर ली है। ये फिल्म एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसमें सुधीर बाबू लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं वेंकट कल्याण, जो इससे पहले 'चड्डी गैंग तमाशा' बना चुके हैं। फिल्म में शिल्पा शिरोडकर भी अहम रोल में नजर आएंगी। इसे जी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है।
सोनाक्षी ने शूटिंग खत्म होने पर अपने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, "एक और फिल्म खत्म! मेरी पहली तेलुगू फिल्म 'जटाधारा' का शूट पूरा हुआ। टीम ने कमाल का काम किया। बहुत मजा आय.. अब आप सभी को ये फिल्म दिखाने का इंतजार है! "अद्भुत शूटिंग अनुभव के लिए धन्यवाद, जटाधारा की पूरी टीम।''
इस फिल्म की घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई थी। प्रोडक्शन बैनर जी स्टूडियोज ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोनाक्षी की कास्टिंग की खबर साझा की थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पहली तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' की शूटिंग पूरी की
You may also like
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं अमांडा पीट को बच्चों का मिला साथ, बोलीं- सबसे मुश्किल था उन्हें बताना.
दिल के दौरे की पहचान अब और तेज! AI ने ECG पढ़ने में डॉक्टरों को भी पीछे छोड़ा?.
दिल्ली में सिनेमा का महाकुंभ, और धर्मेंद्र को खास ट्रिब्यूट! IFFD 2026 में क्या होने वाला है?.
'धुरंधर द रिवेंज' के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, सिख समुदाय को आहत करने का लगा आरोप.