Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

बॉबी देओल ने किया खुलासा, परिवार को बिना बताए की थी 'आश्रम' की शूटिंग

फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म सिर्फ 6 दिनों में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म में जितनी तारीफ रणबीर की हो रही है, उतने ही चर्चा में एनिमल के विलेन बॉबी देओल भी हैं।

बॉबी देओल अपनी बेहतरीन एक्टिंग से रणबीर कपूर को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने यह खुलासा किया कि उन्होंने आश्रम करने के बारे में अपने परिवार में किसी को नहीं बताया था।

इसके बाद बॉबी देओल ने आश्रम के बारे में बात करते हुए कहा, इसकी सफलता के बाद उन्हें प्रशंसा और नंबर दोनों मिले। इसके आगे उन्होंने बताया कि वह शुरू में इस किरदार को लेने से इस हद तक डर गए थे कि उन्होंने अपने परिवार तक को इसके बारे में नहीं बताया था। बॉबी देओल ने कहा कि 'जब मैंने सीरीज की तो मैं बहुत डरा हुआ था। मैं इस बात से नहीं डरता कि एक एक्टर के तौर पर मैं जो करना चाहता हूं वह नहीं कर पाऊंगा, बल्कि इसलिए डरता हूं कि लोग (दर्शक) इसे गलत तरीके से ले सकते हैं'।