Breaking News

दिल्ली: विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग     |   यूपी में बजट सत्र आज से, 11फरवरी को पेश होगा बजट     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान की नव निर्वाचित पीएम तकायची को दी जीत की बधाई     |   विपक्षी नेताओं की बैठक, आज सुबह 10 बजे खड़गे के दफ्तर में होगी मीटिंग     |   उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई     |  

सलमान खान की हत्या की साजिश मामले में हरियाणा से बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपित सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को पनवेल टाउन पुलिस (नवी मुंबई) की एक टीम ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा।अधिकारी ने कहा कि सुखबीर ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को खान को कथित तौर पर मारने की सुपारी दी थी।

उन्होंने कहा कि सुखबीर पाकिस्तान में बैठे अपने कथित आका डोगर के संपर्क में था। अधिकारी ने कहा कि सिंह ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के साथ सलमान खान को मारने की कथित साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से एके-47, एम16 और एके92 जैसे हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने कहा कि उसे नवी मुंबई लाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी सुखबीर सिंह से पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि इस साल 24 अप्रैल को नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में बिश्नोई गिरोह के 18 सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।