Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

बिग बॉस 18: रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच तीखी नोकझोंक

रियलिटी शो बिग बॉस 18 अपने ड्रामा से भरे एपिसोड के साथ सुर्खियां बटोर रहा है। कंटेस्टेंट बचने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं ।

इस बार ऐसा ही कुछ रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच देखने को मिला। टकराव तब शुरू हुआ जब शहजादा ने रजत को अपने किए के लिए माफ़ी मांगने की चेतावनी दी। रजत ने पलटवार करते हुए शहजादा के असर पर सवाल उठाते हुए कहा, "तुम घर के अंदर या बाहर कोई छाप नहीं छोड़ सकते। बाहर तुम्हारी हैसियत न के बराबर है, और तुम्हें इसका सीधा अनुभव होना चाहिए।"

शहजादा ने गुस्से में जवाब दिया, "क्या तुम सोचते हो कि तुम एक बड़े गैंगस्टर हो? तुम जानते हो कि मैं बाहर कौन हूं। तुम माफी मांगोगे।" साथी कंटेस्टेंट की बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं मारपीट में बदल गई।

रजत अपनी बात पर डटे रहे और वे कहते दिखे कि, "या तो आप या आपके पिता मुझसे माफी मांगेंगे।" शहजादा का गुस्सा और बढ़ गया, लेकिन रजत ने जवाब दिया, "आगे बढ़ो और माफी मांगो। आप या आपके पिता माफ़ी मांग सकते हैं।"

अपकमिंग नॉमिनेशन एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एलायंस की परीक्षा हुई, और घर के सदस्यों के बीच अस्तित्व की लड़ाई की वजह से गुस्सा भड़क गया।