Breaking News

सूरजकुंड मेले में हुए हादसे की जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT     |   लखनऊ: कल से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर सपा की अहम बैठक     |   MP: बैतूल में NH-46 पर ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत     |   बांग्लादेश में चुनाव से पहले न्यायिक हिरासत में हिंदू नेता की मौत     |   जापान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू     |  

'मेरे हसबैंड की बीवी' की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरूआत, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी "मेरे हसबैंड की बीवी" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को ये जानकारी दी। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। ये शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 

प्रोडक्शन बैनर पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को पोस्ट किया। कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को 1.75 करोड़ रुपये बताया गया है।

कैप्शन में लिखा है, "सिनेमाघरों में हंसी गूंज उठी, दिल प्यार से भर गए। इतने प्यार के लिए शब्दों से परे आभारी हूं! अपने नजदीकी सिनेमाघरों में सीजन की एंटरटेनर #मेरेहसबैंडकीबीवी देखें।" 

ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो एक जटिल प्रेम त्रिकोण से गुजरता है, जब उसकी पूर्व पत्नी उसके जीवन में वापस आती है, ठीक उसी समय जब वो किसी नई शख्सियत के प्रति आकर्षित होने लगता है।