Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

जल्द ही वेब शो आम्रपाली में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में अपनी भूमिका के लिए वह खूब तारीफें बटोर रही हैं। इस बीच उनके नए वेब शो का भी एलान हो गया है। अंकिता संदीप सिंह के वेब शो में नजर आएंगी। इसमें वह आम्रपाली की भूमिका निभाएंगी। शो से आज उनका फर्स्ट लुक आउट हुआ है। निर्देशक संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर शो के बारे में जानकारी दी है।