Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

अनिल शर्मा की नई फिल्म का एलान, नाना पाटेकर संग मचाएंगे गदर

कुछ महीने पहले हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा की मूवी 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। सुपरस्टार सनी देओल स्टारर गदर 2 ने कमाई के मामले में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है।

'गदर 2' से कामयाबी का नया अध्याय लिखने वाले अनिल शर्मा की अगली फिल्म की घोषणा हो गई है। निर्देशक की अगली फिल्म का नाम 'जर्नी' है। खास बात ये है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर और 'गदर 2' स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

अनिल शर्मा ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अगली फिल्म 'जर्नी' की घोषणा की है। अनिल ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है- ''गदर 2 के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद के चलते नई जर्नी की शुरुआत।''