Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद बैंड-बाजे के साथ हुआ अल्लू अर्जुन का स्वागत

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को लेने के बाद बुधवार एक्टर अपने शहर हैदराबाद वापस लौटे। जहां उनके फैंस और परिवार वालों ने उनका शानदार स्वागत किया। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैन पर कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्टर के ऊपर फूलों की बारिश हो रही हैं।

एक्टर के 20 साल के फिल्मी करियर में पहली बार उन्होंने इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए वह बेहद खुश नजर आए। ऐसे में जब बुधवार को एक्टर वापस हैदराबाद लौटे तो वहां उनका शानदार स्वागत किया गया। उनकी जीत से उनके फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला। फैंस ने अल्लू अर्जुन पर फूलों की बारिश की और ढोल के साथ उनका वेलकम किया।