Breaking News

दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह     |   असम के पर्यवेक्षकों के साथ आज शाम पांच बजे बैठक करेंगी प्रियंका गांधी     |   ईडी के सामने नहीं पेश हुईं टीना अंबानी, अब नया समन भेजेगी जांच एजेंसी     |   कांग्रेस ने 8 राज्यों के प्रभारियों, PCC अध्यक्षों और CLP नेताओं की बुलाई बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा     |   कनाडा के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर तुरंत बातचीत शुरू करेगा अमेरिका, बोले डोनाल्ड ट्रंप     |  

क्यूट फेस बनाने के चलते फिर ट्रोल हुई आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।आलिया को उनकी फिल्मों के लिए दर्शकों से खूब प्यार मिला है लेकिन किसी न किसी वजह से वो अक्सर ट्रोल भी हो जाती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। 

दरअसल एक्ट्रेस इस बार अपने नए एड के चलते ट्रोलिंग का शिकार हुई है। एड के दौरान एक्ट्रेस क्यूट फेस बनाती हुई दिखाई दे रही है। एड का एक वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, ”आलिया सिर्फ क्यूट दिखने के लिए अजीब चेहरे बनाती हैं.” इसके बाद लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।