Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

पैरेंट्स बनने वाले हैं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mumbai: सेलिब्रिटी कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों अपना पहला बेबी एक्पेक्ट कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस गुड न्यूज की  जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की। पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर के साथ साथ कैप्शन में लिखा "1+1=3"।

उन्होंने लिखा, 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया में सबसे तेज होती है।' 37 साल के फजल और चड्ढा ने "फुकरे" फिल्म में साथ अभिनय किया और अक्टूबर 2022 में शादी के बंधन में बंध गए।

दोनों कलाकार हाल में अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर "गर्ल्स विल बी गर्ल्स" का प्रमोशन कर रहे हैं। इसने हाल ही में 2024 सनडांस फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड जीते हैं।