Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

26 साल की हुईं अभिनेत्री अहसास चन्ना, दोस्तों और साथी कलाकारों के साथ मनाया जन्मदिन

अभिनेत्री अहसास चन्ना ने मुंबई में अपने दोस्तों और साथी कलाकारों के साथ अपना 26वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में मुनव्वर फारुकी, अमन गुप्ता, समय रैना, प्रतिभा रांता और पारुल गुलाटी जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अहसास चन्ना ने "वास्तु शास्त्र" और "कभी अलविदा ना कहना" जैसी फिल्मों में बाल कलाकार से कई वेब सीरीज में काम किया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

"गर्ल्स हॉस्टल", "हॉस्टल डेज" और "कोटा फैक्टरी" जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में उनके किरदार ने नई पीढ़ी को आकर्षित किया। मनोरंजन की दुनिया में अहसास चन्ना अपनी एक अलग पहचान बनाती रहती हैं। अपनी प्रतिभा और समर्पण के साथ अहसास चन्ना दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती रहती हैं।