दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या का कहना है कि वे हमेशा सोचते थे कि भारतीय सिनेमा में कब हॉलीवुड की "ब्रेवहार्ट" और "द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स" जैसी फिल्में बनेंगी। सूर्या का कहना है कि नई फिल्म "कांगुवा" की शूटिंग के दौरान उनका ये सपना करीब करीब पूरा हो गया।
डायरेक्टर शिवा की तारीफ करते हुए नेशनल अवार्ड विनर सूर्या ने कहा कि कांगुवा फ्यूचर जेनरेशन की फिल्म है और इसमें दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।
कांगुवा में एक पॉवरफुल मेन की कहानी है जिसमें कई पीढ़ियों के किस्से हैं। "कांगुवा" में बॉबी देओल और दिशा पटानी भी नजर आएंगे। बॉबी देओल ने कांगुवा में अधीरन का रोल किया है। इससे पहले बॉबी को "एनिमल" में देखा गया था, जिसमें उनके रोल को काफी तारीफ मिली थी। दिशा पाटनी ने कहा कि 'कंगुवा' में काम करके उन्हें बहुत मजा आया। ये 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
एक्टर सूर्या ने की फिल्म 'कांगुवा' की तारीफ
You may also like
द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का हार्ट अटैक से निधन.
Rajamouli ने बताया कि Ramayana से प्रेरित 25 मिनट के सीक्वेंस को Varanasi में शूट करने में 60 दिन लगे.
FWICE ने 'Ghooskhor Pandat' टाइटल पर बॉयकॉट की चेतावनी दी.
Tara Sutaria ने ब्रेकअप की अफवाहों पर कहा, मैं शोर के बजाय शांति चुनती हूं.