अपने भाई मुकुल देव के निधन के बाद अभिनेता राहुल देव ने संवेदना जताने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर मुकुल का 24 मई को निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे।
राहुल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुकुल की तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मुकुल पर बरसाए गए प्यार के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया... आभारी हूं।’’ सुष्मिता सेन, सलमान खान, सोनू सूद और हंसल मेहता समेत कई फिल्मी हस्तियों ने मुकुल देव के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया।
मुकुल का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम स्थित दयानंद मुक्ति धाम श्मशान घाट पर किया गया।उन्हें फिल्म निर्माता हंसल की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 2017 की फिल्म ‘ओमेर्टा’ के सह-लेखन के लिए भी जाना जाता है, जिसमें राजकुमार राव ने अभिनय किया था।
अभिनेता राहुल देव ने भाई मुकुल को याद किया, अपने शुभचिंतकों का आभार जताया
You may also like
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं अमांडा पीट को बच्चों का मिला साथ, बोलीं- सबसे मुश्किल था उन्हें बताना.
दिल के दौरे की पहचान अब और तेज! AI ने ECG पढ़ने में डॉक्टरों को भी पीछे छोड़ा?.
दिल्ली में सिनेमा का महाकुंभ, और धर्मेंद्र को खास ट्रिब्यूट! IFFD 2026 में क्या होने वाला है?.
'धुरंधर द रिवेंज' के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, सिख समुदाय को आहत करने का लगा आरोप.