Breaking News

दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह     |   असम के पर्यवेक्षकों के साथ आज शाम पांच बजे बैठक करेंगी प्रियंका गांधी     |   ईडी के सामने नहीं पेश हुईं टीना अंबानी, अब नया समन भेजेगी जांच एजेंसी     |   कांग्रेस ने 8 राज्यों के प्रभारियों, PCC अध्यक्षों और CLP नेताओं की बुलाई बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा     |   कनाडा के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर तुरंत बातचीत शुरू करेगा अमेरिका, बोले डोनाल्ड ट्रंप     |  

सलमान खान के घर के सामने फायरिंग करने के आरोपित ने हवालात में की आत्महत्या

बांद्रा में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के सामने फायरिंग करने के एक आरोपित ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के हवालात में आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि आरोपित 23 साल के अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। थापन को सरकारी जी.टी. अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पाल और गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।