Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की नई पहल, पूजा और अनुष्ठान के लिए ऑनलाइन कोर्स शुरू

Uttar Pradesh: वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने एक अनूठा ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। ये कोर्स प्राचीन मंदिर और अनुष्ठानों को नई तकनीक से जोड़ता है। यह कार्यक्रम छात्रों को न केवल वैदिक प्रथाओं और अनुष्ठानों से जोड़ता है बल्कि भीड़ प्रबंधन का भी ज्ञान देगा।

विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस पहल की तारीफ की है। छात्रों का कहना है कि ये कोर्स भक्तों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, अनुष्ठानों की उचित प्रक्रिया, प्रभावी मंदिर प्रबंधन सिखाएगा और रोजगार के मौके भी देगा।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस कोर्स में प्रवेश 15 मई तक खुले रहेंगे वैसे इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है क्योंकि अभी तक 2100 से ज्यादा छात्र इस कोर्स के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।