Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

वाराणसी जिला जेल के कैदी संवार रहे अपना भविष्य, कर रहे हैं स्मार्ट क्लासरूम में पढ़ाई

Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिला जेल के कैदी अब पढ़ाई के मूड में हैं। अधिकारियों ने लगभग 1,800 कैदियों के लिए अभिनव स्मार्ट क्लासरूम कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दो इंटरैक्टिव स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं - एक पुरुष कैदियों के लिए और दूसरा महिला कैदियों के लिए।

कैदी इन स्मार्ट बोर्ड का उपयोग वीडियो, एनिमेशन और ग्राफिक्स की मदद से अलग-अलग विषयों का अध्ययन करने के लिए कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के बैरक में अपनी माताओं के साथ रहने वाले बच्चों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पीछे न छूटे, कैदियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। कोई भी शख्स, उम्र की परवाह किए बिना नामांकन कर सकता है और व्यक्तिगत जरूरतों के मुताबिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। जेल अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मकसद कैदियों को ऐसे ज्ञान और कौशल से लैस करना है, जो उन्हें रिहाई के बाद अपने जीवन को फिर से संवारने में मदद कर सकें।