Breaking News

इंडियन नेवी को GRSE से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन वॉटरक्राफ्ट मिले     |   ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हुआ’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘जो गोली चलाता है, उसका जवाब गोली से देना चाहिए’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |  

Delhi: खतरे के निशान के पार यमुना, निचला हिस्सा पानी में डूबा, लोग घरों को छोड़ने को मजबूर

Delhi: दिल्ली में यमुना नदी मंगलवार सुबह खतरे के निशान को पार कर गई। नदी के इस उफान की वजह से शहर के यमुना पार इलाके के निचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में तेजी से उफान आ गया।

प्रभावित इलाकों में रहने वाले कई लोग पहले ही अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि वे दूसरी जगहों का रुख करने से पहले अपना सामान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सड़कें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हैं। ऐसे में लोग छतों के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वो सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हर तरफ भरे पानी के बीच से लोगों को निकालना आसान नहीं है क्योंकि वाहनों की आवाजाही बहुत धीमी हो गई है। कई वाहन जलभराव वाली सड़कों में फंस गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों का कहना है कि हर बार मानसून के सीजन में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते बल्कि सिर्फ खोखले वादे ही करते हैं।

यमुना के बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। यमुना के जलस्तर का मंगलवार शाम तक 206 मीटर के निकासी निशान तक पहुंचने का अनुमान है।