Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Delhi: सदर बाजार के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में दो बहनों की मौत

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके की एक बिल्डिंग में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने के बाद धुएं से दो बहनों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली बड़ी बहन 14 साल की थी, वहीं छोटी की उम्र 12 साल थी। अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोपहर 2.07 बजे आग लगने की सूचना ऑफिस को मिली। इसके बाद पांच दमकल को काम पर लगाया गया। 

घर में लगी आग को बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों ने वहां मौजूद कुछ लोगों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
हादसे के वक्त दो लड़कियां गुलशना (14) और अनाया (12)  पहली मंजिल के बाथरूम के अंदर फंसी हुई थीं। 

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि बाथरूम में फंसी दो लड़कियों को दरवाजा तोड़कर बचाया गया और अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर उन्हें बचाने में सफल नहीं रहे।

अधिकारी ने बताया कि आग बुझा दी गई है और उसे ठंडा किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि क्राइम जांच टीम को बुलाया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।