Breaking News

ईरान तनाव: गैर-जरूरी US डिप्लोमैट्स और परिवारों को लेबनान छोड़ने का आदेश जारी     |   'एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आना शर्म की बात', राहुल गांधी का X पोस्ट     |   झारखंड: गिरिडीह में वोटिंग के दौरान दो गुटों में झड़प, गोली लगने से दो लोग घायल     |   ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए     |   ₹1000 तक वाले निष्क्रिय खातों की रकम बिना कागजी कार्रवाई लौटेगी: EPFO     |  

Delhi: राजधानी में दो स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

Delhi: दिल्ली के दो स्कूल को सोमवार को ईमेल से बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूल के प्रशासन ने सुबह अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।’’ सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।

छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’

उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।