Breaking News

दिल्ली: महरौली में ढही इमारत के मलबे से अब तक 9 लोगों का रेस्क्यू     |   US का दावा- ओमान की खाड़ी में ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश कर रहा था जहाज, मिसाइल से रोका     |   दिल्ली: महरौली में ढही इमारत से अब तक 10 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |   डील न होने पर ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है अमेरिका, US रक्षामंत्री हेगसेथ की धमकी     |   लुधियाना: पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला घोड़ा-रेहड़ा मार्च     |  

Chhattisgarh: सरकार ने साकार किए लाखों गरीबों परिवारों के सपने, पीएम आवास योजना के तहत बने पक्के मकान

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने मात्र 10 महीने और 4 दिनों में 5 लाख पक्के घरों का निर्माण कर यह गौरव हासिल किया। ये केवल आंकड़े भर नहीं हैं, बल्कि लाखों के गरीब परिवारों के सपने साकार होने की कहानी भी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान करना एक ऐतिहासिक फैसला था। इसके बाद इसे जमीन पर उतारने के लिए सुनियोजित तरीके से लगातार अभियान चलाया गया। इसी का नतीजा रहा कि औसतन प्रतिदिन 1,600 से अधिक आवासों का निर्माण करने में सफलता मिली।

राज्य के बिलासपुर जिले में 29 हजार 235, महासमुंद में 27 हजार 224, बलरामपुर में 27 हजार 12, कोरबा में 26 हजार 839 तथा रायगढ़ जिले में 26 हजार 707 आवासों का निर्माण सफलतापूर्वक किया गया। वहीं मस्तूरी, आरंग, डभरा, बिल्हा, पाली और जैजैपुर जैसी जनपद पंचायतों ने 7,500 से अधिक आवास बनाकर ग्रामीण छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी।

छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि साबित करती है कि योजनाओं के सही क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है।