Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, कहा- बिना जानकारी दिए तोड़फोड़ न की जाए

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूरे देश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को उसकी इजाजत के बिना आपराधिक मामलों में आरोपितों की संपत्ति को ध्वस्त नहीं करने का निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो ये संविधान के मूल्यों के खिलाफ है।

जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने साफ किया कि उसका आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों जैसी जगहों पर बने पर बने अवैध ढांचों पर लागू नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें आरोप लगाया गया था कि कई राज्यों में आपराधिक मामलों में आरोपितों की संपत्तियों को गिराया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट अपराध के आरोपितों की संपत्तियों को ढहाने के खिलाफ शिकायतों वाली याचिकाओं पर एक अक्टूबर को सुनवाई करेगा।